किसान भाइयों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को क्षति पहुंचने पर सरकार किसानों को उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान करती है। सरकारी डेटा के अनुसार PMFBY के तहत अब तक कुल 1.8 लाख करोड़ रुपए किसानों को दिए जा चुके हैं। हाल ही में सरकार द्वारा फसल बीमा योजना के लाभार्थी किसानों के खाते में पैसे भेजे गए हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि चेक करने की प्रक्रिया तथा इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
PM Fasal Bima Yojana 2025 –
हमारा भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां देश की लगभग 70% आबादी आजीविका के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर करती है। ऐसे में सरकार समय-समय पर किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाती रहती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 फरवरी 2016 को पीएम फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई। यह योजना बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान पर किसानों को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराती है। इस योजना के माध्यम से अब किसान बंधु बेफ्रिक होकर खेती कर सकते हैं।
पीएम फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले अपने फसल का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद किसानों को नाम मात्र प्रीमियम राशि भरना होता है तथा प्रीमियम सरकार खुद भुगतान करती है। पंजीकरण के बाद अगर प्राकृतिक आपदा से फसल को कोई नुकसान होता है, तो किसानों को उचित मुआवजा दिया जाता है। अब तक लाखों किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
Also Read : श्रमिक योजना आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें, जल्द आएगा पैसा
पीएम फसल बीमा योजना की राशि कैसे चेक करें –
- सबसे पहले PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाएं।
- इस वेबसाइट के होमपेज पर डैशबोर्ड में आपको कई सारे विकल्प दिखेंगे। इसमें Farmer Corner के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Farmer Login पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए आप अपना वही नंबर दर्ज करें, जो आपने फसल बीमा पंजीकरण करवाते समय इस्तेमाल किया था। इसके बाद ओटीपी भरकर लॉगिन करें।
- लॉगिन होने के बाद अब आप अपने बीमा पॉलिसी का वर्ष और सीजन (रबी/खरीफ) सेलेक्ट करें।
- पॉलिसी सेलेक्ट करते ही आपके फसल बीमा की पूरी जानकारी आ जाएगी।
- अगर आपकी Policy Status के सामने Approved लिखा आ रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका बीमा पास हो चुका है।
- अब View पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपकी बीमा क्लेम राशि दिख जाएगी। अगर बीमा राशि आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो चुकी है, तो आपको UTR Number भी दिखेगा।
इस तरह आप काफी आसानी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मुआवजा राशि चेक कर सकते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई है, तो इसे अन्य किसान भाईयों के साथ अवश्य शेयर करें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मुआवजा राशि –
फसल बीमा योजना का मुआवजा प्राप्त करने के लिए आपके फसल का पंजीकरण होना अनिवार्य है। अगर आपने फसल का बीमा करवा रखा है और प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान पहुंचा है, तो आप बीमा क्लेम कर सकते हैं। क्लेम मिलने से पूर्व संबंधित अधिकारियों द्वारा फसलों की जांच की जाती है। किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि फसल के प्रकार और कितना नुकसान हुआ है, इस पर निर्भर करती है। अलग-अलग फसलों के लिए मुआवजा राशि अलग-अलग है।
Also Read : महिला समूह लोन कैसे ले
आवेदन प्रक्रिया –
PMFBY का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाएं। यहां Farmer Corner पर क्लिक करें। इसके बाद Guest Farmer पर क्लिक करें। अब एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें। पंजीकरण पूरा होने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपने फसल का बीमा करवा सकते हैं।
——————————————-
फसल बीमा योजना से जुड़ी नई न्यूज़ –
हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत कई अहम सुधार किए गए हैं, जिससे किसानों को अब ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। योजना के अंतर्गत किसानों को खरीफ फसलों के लिए 2% और रबी फसलों के लिए 1.5% प्रीमियम देना होता है। साथ ही, राज्यों द्वारा प्रीमियम में छूट देने से किसानों पर वित्तीय बोझ भी कम हुआ है।
‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान के जरिए किसानों को उनके बीमा से जुड़ी जानकारी और पॉलिसी दस्तावेज सीधे उनके हाथों तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 98% दावों का भुगतान हो चुका है, लेकिन कुछ राज्यों में प्रीमियम अनुदान में देरी के कारण कुछ दावों के निपटान में विलंब हो रहा है
इसके अलावा, ओलावृष्टि और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान की भरपाई व्यक्तिगत स्तर पर की जा रही है, जिससे प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके .
Also Read : mukhyamantri abua swasthya suraksha yojana